मनोरंजन

सई को सबक सिखाएगा विराट, तलाक पेपर्स पर करेगा साइन

Neha Dani
23 Dec 2021 9:52 AM GMT
सई को सबक सिखाएगा विराट, तलाक पेपर्स पर करेगा साइन
x
ये बात जानकर विराट घबरा जाएगा। कुछ समय बाद ही डॉक्टर विराट को बताएंगे कि बच्चा खतरे से बाहर हो गया है।

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में विराट और सई का रिश्ता टूटने की गाकार में आ चुका है। विराट के एक झूठ की वजह से चौहान हाउस में जमकर ड्रामा हो रहा है। वहीं सई ने भी विराट पर शक करना शुरू कर दिया है। पूरे घर में केवल एक पाखी ही है जिसे अब भी विराट पर यकीन है। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा शर्मा (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) की कहानी में अब तक आपने देखा, सई के टॉप करने की खुशी में विराट एक शानदार पार्टी देने का ऐलान करता है। ये बात जानकर सई खुश हो जाती है। हालांकि सई की ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकने वाली है।


सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) की कहानी में आगे आप देखेंगे, पार्टी में निनाद सई को महंगा टीवी देने का वादा करेगा। सई विराट के साथ पार्टी में खूब मस्ती करेगी। पार्टी के बीच में ही विराट गायब हो जाएगा। विराट के ताजे ही सई का दिल टूट जाएगा। श्रुति की तबियत खराब होने की वजह से विराट अपने घर नहीं जा पाएगा।
अगले दिन सई परिवार के साथ कॉलेज के इवेंट में जाएगी। इवेंट में स्पीच देते समय सई खुद को अनाथ बताएगी। इस दौरान सी जमाने के सामने खूब आंसू बहाएगी। सई की इस हरकत की वजह से चौहान परिवार के लोग उससे नाराज हो जाएंगे। इसी बीच विराट भी कॉलेज पहुंच जाएगा। सई की कड़वीं बातें सुनकर विराट का भी दिल टूट जाएगा। हालांकि सब कुछ भुलाकर विराट सई के साथ स्टेज पर डांस करेगा।
आखिरकार होगा सई और विराट का तलाक
जल्द ही सई विराट को छोड़ने का फैसला कर लेगी। सई विराट को तलाक के पेपर्स धमा देगी। सई दावा करेगी कि वो विराट के साथ नहीं रहना चाहती है। ये बात जानकर विराट तलाक के पेपर्स पर साइन कर देगा।
देखें सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' का प्रोमो-
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में जल्द ही श्रुति मां बन जाएगी। विराट को पता चलेगा कि श्रुति के बच्चे की जान खतरे में है। ये बात जानकर विराट घबरा जाएगा। कुछ समय बाद ही डॉक्टर विराट को बताएंगे कि बच्चा खतरे से बाहर हो गया है।
Next Story