मनोरंजन

सई को सबक सिखाएगा विराट, होली के रंग में पड़ेगा भंग

Neha Dani
15 March 2022 10:58 AM GMT
सई को सबक सिखाएगा विराट, होली के रंग में पड़ेगा भंग
x
ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सई किस तरह से विराट को मनाएगी।

स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आखिरकार वो समय आ गया है जब सई विराट से अपने प्यार का इजहार करने वाली है। श्रुति की वजह से विराट और सई की लव स्टोरी कहीं खो सी गई थी। लेकिन बम ब्लास्ट में विराट के घायल होने के बाद काफी कुछ बदलने वाला है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) की कहानी में अब तक आपने देखा, विराट को मनाने के लिए सई एक ड्राइवर बन जाती है। विराट को मनाने के लिए सई लाख जतन करती है। हालांकि विराट सई को पूरी तरह नजरअंदाज कर देता है।





सई को छोड़ने के बाद विराट च्वहाण हाउस वापस चला जाता है। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में जमकर हंगामा होने वाला है। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा शर्मा (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) की कहानी में आगे आप देखेंगे, सई विराट को हासिल करने के लिए परिवार के लोगों से बगावत कर देगी। सई भवानी के ताने सुनेगी। इतना ही नहीं सई अपने तलाक के पेपर्स भी जला देगी।
विराट को प्रपोज करेगी सई
सई अपने दिल की बात देवयानी को बता देगी। देवयानी सई के अपने दिल की बात कहने के लिए कहेगी। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आगे सई विराट को प्रपोज की प्लानिंग बनाएगी। इसी बीच विराट सई के पास आ जाएगा। सई विराट का हाथ थामकर उसे प्रपोज कर देगी। हालांकि विराट सई के प्रपोजल को ठुकरा देगा।
टूटेगा सई का सपना
सई को जल्द ही समझ आ जाएगा कि वो एक सपना देख रही है। सपना टूटते ही सई अपना फैसला बदल देगी। सई अपने दिल की बात कहे बिना चली जाएगी। इस बार भी सई अपने दिल की बात विराट को नहीं बता पाएगी।
देखें सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' का प्रोमो-
विराट को जमकर तंग करेगी सई
होली के दिन सई अच्छे से तैयार होगी। विराट को सोता देखकर सई उसके पास चली जाएगी। अपने गीले बालों के जरिए सई विराट को उठा देगा। सई की इस हरकत की वजह से विराट चिढ़ जाएगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सई किस तरह से विराट को मनाएगी।


Next Story