मनोरंजन
सई पर एक बार फिर से एहसान करेगा विराट, पाखी को भड़काएगी भवानी
Rounak Dey
6 Oct 2022 5:10 AM GMT

x
हालांकि विनायक ये बात नहीं जानता है। विनायक का सच जानकर सई रोने लग जाएगी।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में विराट चाहकर भी अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सई के आने के बाद विराट की जिंदगी और भी ज्यादा उलझ चुकी है। विराट चाहकर भी सई को भुला नहीं पा रहा है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) में आपने देखा, पाखी सई के पास उसकी अंगूठी लेकर पहुंच जाती है। सई अंगूठी लेने से इनकार कर देती है। पाखी ये बात विराट को बताती है। विराट ये बात जावकर भड़क जाता है। जिसके बाद पाखी विराट की क्लास लगाती है।
पाखी दावा करती है कि विराट सई को जलाने के लिए उसका इस्तेमाल कर रहा है। इसी बीच गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक और बखेड़ा खड़ा होने वाला है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) के आने वाले एपिसोड में भवानी डोनेशन देने के लिए अनाथाश्रम जाएगी। यहां पर भवानी सई को देखखर चौंक जाएगी। भवानी अनाथाश्रम के लोगों की फटकार लगाएगी।
सई के सामने आएगा विनायक का सच
भवानी कहेगी कि सई को नौकरी से निकालना होगा। सई एक अच्छी डॉक्टर नहीं है। विराट भवानी को समझाने की कोशिश करेगा। विराट के कहने पर भवानी सई को नौकरी से नहीं निकालेगी। बाद में विराट सई से बात करेगा। विराट सई को बताएगा कि विनायक उसका बेटा नहीं है। हालांकि विनायक ये बात नहीं जानता है। विनायक का सच जानकर सई रोने लग जाएगी।
Next Story