मनोरंजन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में पाखी संग डेट पर गया विराट, ट्रोल्स ने बताया 'एडल्ट कॉन्टेंट'
Rounak Dey
1 Aug 2022 4:15 PM IST

x
यूजर्स ने इस एडल्ट कॉन्टेंट की तरफ बढ़ रही कहानी करारा दे दिया है।
Neil Bhatt, Ayesha Singh और Aishwarya Sharma स्टारर टीवी शो Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की कहानी में लगातार नए उतार चढ़ाव आ रहे हैं। शो की कहानी अभी विराट और सई के बच्चे की सरोगेट मां बनने वाली पाखी के इर्द गिर्द घूम रही है। हालिया एपिसोड में हमने देखा कि किस तरह विराट पाखी को लेकर आइसक्रीम डेट पर जाता है और अपनी पत्नी सई को अकेले छोड़ देता है।
एक सीक्वेंस की वजह से ट्रोल हुआ शो
देवर-भाभी के रिश्ते की इस ट्यूनिंग को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी नाराज नजर आए। ट्विटर पर ढेरों यूजर्स ने शो के इस सीक्वेंस पर निशाना साधा और मेकर्स को ट्रोल किया। कई यूजर्स ने जहां इस प्लॉट को अजीब और गलत बताया तो वहीं कुछ यूजर्स ने इस एडल्ट कॉन्टेंट की तरफ बढ़ रही कहानी करारा दे दिया है।
Next Story





