मनोरंजन

भारत के 'मोस्ट वैल्यूड सेलेब्रिटी' बने विराट कोहली, टॉप 10 में बॉलीवुड शामिल

Gulabi
4 Feb 2021 3:57 PM GMT
भारत के मोस्ट वैल्यूड सेलेब्रिटी बने विराट कोहली, टॉप 10 में बॉलीवुड शामिल
x
'मोस्ट वैल्यूड सेलेब्रिटी' बने विराट कोहली

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। क्रिकेटर विराट कोहली 23.77 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ 2020 में लगातार चौथे साल सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी रहे। इस लिस्ट में दूसरा नाम बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का है और तीसरे स्थान पर रणवीर सिंह हैं। ब्रांड मूल्यांकन के बारे में बताने वाली कंपनी डफ ऐंड फेल्प्स ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस लिस्ट ने 5.11 करोड़ डॉलर के मूल्यांकन के साथ शाहरुख खान चौथे स्थान पर हैं। जबकि दीपिका पादुकोण 5.04 करोड़ डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। आलिया भट्ट छठे स्थान पर रहीं।

बयान में कहा गया कि 2020 के लिए टॉप 10 सर्वाधिक मूल्यवान सेलिब्रिटी की लिस्ट में सिर्फ कोहली ऐसे शख्सियत हैं जो फिल्म इंडस्ट्रीज के बाहर से हैं और इनमें सिर्फ दो महिलाएं हैं।


Next Story