मनोरंजन
Virat Kohli-Anushka Sharma ने बाहों में बाहें डाल दिए रोमांटिक पोज, देखें फोटो
Rounak Dey
24 March 2023 1:46 PM IST

x
" दूसरे ने कहा, "अनुष्का !! वह कितनी सुंदर लग रही हैं?" एक अन्य यूजर ने लिखा "अनुष्का और विराट की जोड़ी सबसे अच्छी।"
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का साथ में दिख रहे हैं और इन दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। यह वीडियो इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 का है, जहां दोनों हस्तियां साथ में पहुंची थीं और मीडियाकर्मियों के लिए साथ में फोटो के लिए भी पोज दिया।
मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 के रेड कार्पेट पर पोज देते हुए अनुष्का और विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस दौरान विराट ने सूट पहना हुआ था और अनुष्का ने बैगनी रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस मे नजर आईं। अनुष्का ने विराट के साथ खुद की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि इवेंट के लिए तैयार होते समय उन्होंने ये तस्वीरें क्लिक की थीं।
इन दोनों का एक वीडियो एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था। इसमें अनुष्का को हंसी आ रही थी क्योंकि उन्हें और विराट को फोटोग्राफर्स लेफ्ट, राइट और सेंटर पोज देने को कह रहे थे। विराट और अनुष्का के फैंस दोनों को साथ देखकर काफी खुश हुए। उनमें से एक ने वीडियो पर कमेंट किया, "ओह माइ गॉड.. अनुष्का शानदार लग रही हैं।" दूसरे ने कहा, "अनुष्का !! वह कितनी सुंदर लग रही हैं?" एक अन्य यूजर ने लिखा "अनुष्का और विराट की जोड़ी सबसे अच्छी।"
TagsVirat Kohli-Anushka Sharmaanushka sharmavirat kohliRomantic Photosanushka sharma virat kohlianushka sharma virat kohli in templeanushka sharma Spottedanushka sharma upcoming movievirat kohli with anushka sharmabollywodo newsbollywood gossipsentertainment newsentertainment gossipsअनुष्का शर्माविराट कोहलीअनुष्का शर्मा विराट कोहली
Next Story





