मनोरंजन

VIRAL VIDEO: सपना चौधरी ने किया बेहतरीन डांस, यूट्यूब पर हुआ ट्रेंड

Triveni
29 Dec 2020 11:25 AM IST
VIRAL VIDEO: सपना चौधरी ने किया बेहतरीन डांस, यूट्यूब पर हुआ ट्रेंड
x
डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के गानों का हर कोई दीवाना है। उनके चाहने वालों की लंबी लिस्ट है। इन दिनों सपना चौधरी का एक गाना 'छोटी सी बनड़ी' यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के गानों का हर कोई दीवाना है। उनके चाहने वालों की लंबी लिस्ट है। इन दिनों सपना चौधरी का एक गाना 'छोटी सी बनड़ी' यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस हरियाणवी गाने में सपना के डांस मूव्स खूब धमाल मचा रहे हैं। दर्शकों को सपना का यह गाना काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि सपना चौधरी की गुपचुप शादी ने खलबली मचा दी थी। उन्होंने हरियाणा के सिंगर-राइटर वीर साहू से शादी की थी, लेकिन उनकी शादी का खुलासा तो तब हुआ जब उन्होंने अपने बच्चे के जन्म की बात सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद सपना के फैंस उनसे काफी नाराज हुए थे, लेकिन सपना ने अब दोबारा स्टेज पर धमाकेदार एंट्री मारकर मुंहतोड़ जवाब दिया है।
वायरल हो रहा डांस वीडियो 16 दिसंबर है। अबतक इस बेहतरीन डांस वीडियो को यूट्यूब पर 2 लाख 45 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो को 3 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो में सपना लालऔर नीले रंग का सूट पहने बेहतरीन डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कि सपना चौधरी हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' फिल्म से डेब्यू किया था। वहीं सपना 'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुकी हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।


Next Story