मनोरंजन
VIRAL VIDEO: समुद्र किनारे प्रिया प्रकाश इस अंदाज में आईं नजर...नजारा देख आप भी हो जाएंगे खुश
Shubhra Nandy
22 Dec 2020 12:34 PM IST

x
प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में प्रिया प्रकाश वारियर समुद्र किनारे नजर आ रही हैं और सूरज को देख रही हैं. इस वीडियो में बहुत ही हसीन नजारा आ रहा है और प्रिया प्रकाश वारियर का इसका भरपूर लुत्फ लेती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही एहतियात इस वीडियो में भी साफ नजर आ रही है क्योंकि प्रिया प्रकाश वारियर ने मास्क पहना हुआ है. इस वीडियो में 'कपूर ऐंड संस' का सॉन्ग 'बोलना' चल रहा है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है. इसके साथ ही यह वीडियो बहुत शानदार बन पड़ा है.
प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर बहुत ही पॉपुलर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 70 लाख फॉलोअर्स हैं. यही नहीं, उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिस पर वह अपनी सिंगिंग से फैन्स को रू-ब-रू कराती हैं. बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर ने 'विंक और फायर गन' के इशारे से सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी. प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म 'ओरू अदार लव' में सराहा गया था. हालांकि, वह जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं.
Next Story





