मनोरंजन
VIRAL VIDEO: नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह खाने निकलीं मसाला डोसा, रास्ते में मिला कैमरामैन...
Shubhra Nandy
13 Dec 2020 9:41 AM IST

x
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं
जनता से रिश्ता वेबडेसक| बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) मसाला डोसा खाने के लिए निकलीं हैं, हालांकि, इस दौरान उन्हें कैमरामैन घेर लेते हैं. वहीं, अब नेहा और रोहनप्रीत सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोहनप्रीत सिंह कैमरामैन के पूछने पर कह रहे हैं कि वह मसाला डोसा खाने के लिए जा रहे हैं.
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के इस वीडियो को विरल भयानी के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरामैन उन्हें कह रहा है कि आप दोनों एक-साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं. नेहा और रोहनप्रीत के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के करियर की बात करें तो भाभी सॉन्ग से पहले उनका शोना शोना सॉन्ग रिलीज हुआ था. इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ गाया था. नेहा और टोनी के इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक साथ नजर आए थे. इससे इतर नेहा कक्कड़ अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं. बीते 26 अक्टूबर को नेहा कक्कड़ राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं. नेहा और रोहनप्रीत की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं.
Next Story





