मनोरंजन

शूटिंग करते-करते सेट पर ही सो गया विनायक, वीडियो शेयर कर छूटी पाखी-विराट की हंसी

Rounak Dey
15 Nov 2022 4:18 AM GMT
शूटिंग करते-करते सेट पर ही सो गया विनायक, वीडियो शेयर कर छूटी पाखी-विराट की हंसी
x
जबकि खुद ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी ये वीडियो शेयर करते वक्त जमकर हंसे।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल गुम है किसी के प्यार में...(Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों खासा लोकप्रिय हो रहा है। शो में विराट, पाखी और सई की जिंदगी में आई कशमकश लोगों के बीच खलबली मचा रही है। टीवी सीरियल की दिलचस्प होती कहानी के बीच इस शो की स्टारकास्ट भी खासा चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में पाखी उर्फ ऐश्वर्या शर्मा और विराट यानी नील भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपने ऑन स्क्रीन बेटे विनायक यानी की तन्मय ऋषि की झलक दिखाते दिख रहे हैं। जो शूटिंग के सेट पर ही सो गया। इस बेहद प्यारे वीडियो में विनायक को नींद में चूर देखकर फैंस की भी हंसी छूटने लगेगी। जबकि खुद ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी ये वीडियो शेयर करते वक्त जमकर हंसे।
चिल्ड्रन्स डे के दिन ऐश्वर्या-नील ने शेयर किया ये क्यूट वीडियो
दिलचस्प बात ये है कि टीवी सीरियल स्टार ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने खासतौर पर चिल्ड्रन्स डे के दिन ये वीडियो शेयर किया है। ये एक थ्रोबैक वीडियो है। जिसमें दोनों सितारे अपने नन्हें ऑनस्क्रीन बेटे विनायक को सोता देख खुशी से झूम रहे हैं। ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।

Next Story