मनोरंजन

बंदर के आतंक से गांव वाले हुए परेशान, एक्टर सोनू सूद से मांगी मदद, मिला ऐसा जवाब

jantaserishta.com
9 Feb 2021 9:53 AM IST
बंदर के आतंक से गांव वाले हुए परेशान, एक्टर सोनू सूद से मांगी मदद, मिला ऐसा जवाब
x

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं. इस एक्टर ने लॉकडाउन में वो कर दिखाया जिसे करने की हिम्मत कोई नहीं कर सका. अब लोग किसी भी काम के लिए उनसे मदद मांग लेते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें कुछ लोगों ने सोनू सूद से बंदर भगाने के लिए मदद मांगी है. एक्टर ने जवाब देते हुए लिखा है कि बस अब यही बाकी रह गया था.

ट्विटर पर बासु गुप्ता नाम के एक यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, ''सोनू सूद सर, हमारे गाँव में एक लंगूर बंदर के आतंक के कारण दर्जनो लोग घायल हो चुके हैं. अतः आपसे निवेदन है कि बंदर को हमारे गाँव से कही दूर जंगल में भिजवा दीजिए.''
सोनू सूद ने फिर कुछ देर बाद ही जवाब दिया. उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा, ''बस अब बंदर पकड़ना हो बाकी रह गया था दोस्त. पता भेज, यह भी करके देख लेते हैं.''
आपको बता दें कि सोनू सूद लोगों की मदद करके मसीहा बन चुक हैं. कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की जब किसी ने नहीं सुनी तो सोनू सूद ने अपने खर्चे पर सभी को घर तक भिजवाया. सोशल मीडिया का सहारे वो दिल्ली, मुंबई और देश के अलग-अलग शहरों में फंसे हर किसी की मदद की. अब लोग खुलकर हर तरह की परेशानी उनके साथ शेयर करते रहते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story