मनोरंजन

विक्रांत सिंह ने कही ये बात, मुकेश खन्ना पर साधा निशाना

Rounak Dey
26 Dec 2022 6:51 AM GMT
विक्रांत सिंह ने कही ये बात, मुकेश खन्ना पर साधा निशाना
x
मोनालिसा सलमान खान के शो बिग बॉस 10 में नजर आई थीं। इस शो में ही दोनों ने शादी रचाई थी।
Vikrant Singh on Pathaan Song: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। हर रोज इस गाने पर कोई न कोई स्टार अपनी राय देते नजर आ रहा है। बीते दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने इस गाने पर एक रील बनाया था, जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। इस क्लिप में वो गदर डांस करती नजर आ रही हैं। इससे पहले पूनम दुबे ने इस गाने पर धमाल मचाया था। जहां इस विवाद पर भोजपुरी के कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रया दी है। वहीं अब मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह ने भी इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विक्रांत सिंह ने कही ये बात
विक्रांत सिंह ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू के दौरान भगवा बिकिनी विवाद पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि केसरिया और सफेद कलर के कपड़े और जूते भी आते हैं ऐसे में सबको पहनना बंद कर देना चाहिए। ये सब सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए किया जा रहा है। विक्रांत सिंह ने मुकेश खन्ना पर भी जमकर निशाना साधा है। बातचीत के दौरान मोनालिसा के पति ने कहा, 'मैं कहता हूं कि अगर लोग इस देश के कल्चर की रक्षा करने की बात करते हैं देशभक्ति की बात करते हैं तो चलिए ना सरहद पर हमारे सैनिकों की मदद कीजिए। उन्हें खाना खिलाइए और उनकी हर तरीके से मदद कीजिए तो मैं उनको असली हीरो मानूंगा कि आपमें देशभक्ति है और आप अपने कल्चर की रक्षा कर रहे हैं।'

इस मूवी में नजर आएंगे विक्रांत सिंह
विक्रांत सिंह जल्द ही फिल्म 'फनमौजी' में नजर आने वाले हैं। उनके साथ इस मूवी में रक्षा गुप्ता भी दिखाई देंगी। विक्रांत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने मोनालिसा से साल 2017 में शादी की थी। मोनालिसा ने बताया था कि विक्रांत सिंह राजपूत से उनकी मुलाकात शूटिंग सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को 8 सालों तक डेट करना शुरू कर दिया। मोनालिसा सलमान खान के शो बिग बॉस 10 में नजर आई थीं। इस शो में ही दोनों ने शादी रचाई थी।

Next Story