मनोरंजन
विक्रांत मैसी ने लाडले वरदान संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, बोले- ‘बस थोड़ी शरारत’
jantaserishta.com
7 Jun 2025 10:32 AM IST

x
मुंबई: अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी पत्नी शीतल ठाकुर और बेटे वर्धन के साथ इटली के नेपल्स में छुट्टियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने खास मस्ती भर पल साझा किए।
विक्रांत ने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह एक कैफे में बैठे हैं और वर्धन उनकी गोद में है। वर्धन ने पोल्का डॉट्स वाली बड़ी सनहैट पहनी है, जो बहुत प्यारी लग रही है। दूसरी तस्वीर में विक्रांत अपने बेटे को प्यार से देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं।
विक्रांत मैसी ने कैप्शन में लिखा, “बस थोड़ी मस्ती, थोड़ी शरारत।” विक्रांत की प्यारी सी पोस्ट पर उनके प्रशंसकों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारे भी कमेंट करते नजर आए। अभिनेता अपारशक्ति खुराना, पुलकित सम्राट, विनीत कुमार सिंह समेत अन्य सेलेब्स ने दिल वाले इमोजी डाले।
विक्रांत ने साल 2022 में लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी की थी। इस साल फरवरी में उन्होंने अपने बेटे वरदानवर्धन के जन्म के बारे में प्रशंसकों को जानकारी दी थी। अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये भी बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत की अपकमिंग फिल्म ‘आंखों की गुस्स्ताखियां’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म रस्किन बांड की मशहूर कहानी ‘द आइज हैव इट’ पर आधारित है।
फिल्म के जरिए अभिनेत्री शनाया कपूर डेब्यू करने जा रही हैं। संतोष सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म को जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स ने मिलकर संयुक्त रूप से प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके अलावा, विक्रांत की झोली में सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘व्हाइट’ भी है, जिसमें वह आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की भूमिका में नजर आएंगे।
विक्रांत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘धूम मचाओ धूम’ और ‘धरम वीर’ से की थी। वह ‘बालिका वधू’ और ‘कुबूल है’ जैसे टीवी शो का भी हिस्सा रहे हैं। वह ‘लुटेरा’, ‘दिल धड़कने दो’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाओं में दिखे थे। उनकी पहली लीड रोल वाली फिल्म ‘अ डेथ इन द गूंज’ थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में उनके साथ कल्कि कोचलिन, रणवीर शौरी समेत अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। इसके बाद वह ‘छपाक’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘लव हॉस्टल’ और ‘12वीं फेल’, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसी फिल्मों में शानदार काम कर दर्शकों के बीच खास स्थान बनाने में सफल रहे। उनके अभिनय की तारीफ हुई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





