मनोरंजन

'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' के साथ नहीं रिलीज होगा 'विक्रम वेधा' का टीजर, जाने फिर कब होगा?

Rounak Dey
7 Aug 2022 8:47 AM GMT
लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन के साथ नहीं रिलीज होगा विक्रम वेधा का टीजर, जाने फिर कब होगा?
x
इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी।

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। गौरतलब है कि एक्टर बहुत जल्द फिल्म ' 'विक्रम वेधा'(Vikram Vedha) में नजर आएंगे। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर:



गौरतलब है कि बीते दिनों इस फिल्म से ऋतिक का लुक सामने आया था। इसके बाद फैंस इस फिल्म के टीजर को देखने के लिए भी बेकरार हैं। बता दें कि हाल ही में खबरें आई थी कि इस फिल्म के टीजर की झलक 11 अगस्त को रिलीज होने वाली 2 बड़ी फिल्में 'लाल सिंह चड्ढा'(Lal Singh Chaddha) और 'रक्षाबंधन'(Raksha Bandhan) के साथ ही देखने को मिल सकती है।




हालांकि इस खबर को लेकर जाने-माने ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने इंस्‍टाग्राम पर लेटेस्‍ट जानकारी दी है कि 'विक्रम वेधा' के टीजर को 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' के साथ अटैच नहीं किया गया है। हालांकि इसके बाद उन्होंने एक पोस्ट और शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि, फिल्म की रिलीज डेट चेंज नहीं हुई है। फिल्म अपने तय समय पर 30 सितंबर को ही रिलीज होगी।

बता दें कि 'विक्रम वेधा' साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है, जो 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान(Saif Ali Khan), राधिका आपटे, रोहित शराफ और शारिब हाशमी भी नजर आने वाले है। इसके अलावा बात करें अगर ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की तो जल्द ही एक्टर अपनी फुल एक्शन पैक्ड फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी।


Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story