मनोरंजन
'धुरंधर' को मिल रहे रिस्पॉन्स से गदगद हुए विक्रम भांबरी, बोले- "यह तो बस शुरुआत है"
jantaserishta.com
17 March 2026 10:48 AM IST

x
मुंबई: अभिनेता विक्रम भांबरी इन दिनों फिल्म धुरंधर को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेता ने आईएएनएस के साथ फिल्म के शानदार रिस्पॉन्स और फिल्म में अनुभवी कलाकारों के साथ काम करने पर खास बातचीत की।
विक्रम भांबरी ने धुरंधर को मिल रहे रिस्पॉन्स पर कहा, "रिस्पॉन्स सचमुच जबरदस्त रहा है। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि दर्शकों ने जो पहले देखा, वह बस शुरुआत थी। अब वे देखेंगे कि कहानी कैसे आगे बढ़ती है और हर किरदार कैसे उभरकर सामने आता है। हर लिहाज से यह अनुभव दर्शकों के लिए काफी शानदार होने वाला है।"
इसके विक्रम ने फिल्म धुरंधर मिलने पर बात की। उन्होंने कहा, "भगवान की कृपा और आसपास के लोगों के प्यार से यह मेरी जिंदगी का अहम मोड़ बन गया। 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्म में मेरे लिए काम करना बहुत चुनौतीपूर्ण था। लोग देखते थे कि मैं खुद को कैसे पेश करता हूं, दूसरों से कैसे बात करता हूं और कितना प्रोफेशनल हूं। एक्टिंग के साथ-साथ बर्ताव और अनुशासन भी बहुत जरूरी है। यह माहौल सबके लिए अच्छा बनाता है।"
विक्रम ने बताया कि हमें ये भी सोचना पड़ता है कि निर्देशक हमारे बारे में कैसे सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, "एक मुश्किल यह भी थी कि डायरेक्टर किरदार को कैसे देखते हैं। कई बार मुझे लगता था कि सीन को अलग तरीके से किया जा सकता है, लेकिन डायरेक्टर का नजरिया अलग होता है। उन्होंने कई बार इस पर बात भी की है, लेकिन आदित्य सर के साथ काम करने की सबसे अच्छी बात यह थी कि वह हमेशा कलाकारों को कुछ नया आजमाने की पूरी आजादी देते थे। अगर उन्हें लगता था कि कोई कलाकार सीन में कुछ नयापन ला सकता है, तो वह उन्हें कोई दूसरा तरीका आजमाने के लिए बढ़ावा देते थे। इसी खुलेपन की वजह से यह अनुभव मुश्किल होने के साथ-साथ काफी मजेदार भी रहा।"
'धुरंधर' की सफलता के बाद सीक्वल से दर्शकों की उम्मीदें बहुत ऊंची हैं। फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





