मनोरंजन

‘स्पेशल ऑप्स 2’ की तैयारी में जुटे विकास मानिकतला, बोले- सिर्फ शारीरिक नहीं, मानसिक ताकत भी जरूर

jantaserishta.com
23 Jun 2025 3:49 PM IST
‘स्पेशल ऑप्स 2’ की तैयारी में जुटे विकास मानिकतला, बोले- सिर्फ शारीरिक नहीं, मानसिक ताकत भी जरूर
x
मुंबई: अभिनेता विकास मानिकतला अपकमिंग वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि उनकी भूमिका की तैयारी केवल शारीरिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। इसमें एक स्पेशल एजेंट की मानसिक ताकत, तुरंत निर्णय लेने की क्षमता और भावनात्मक पक्ष को समझना भी शामिल है।
साल 2006 में टीवी शो ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले विकास ने बताया, “ ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की तैयारी के लिए शारीरिक प्रशिक्षण तो कठिन था ही, लेकिन असल चुनौती थी एक स्पेशल एजेंट के दिमाग को समझना। वह कैसे काम करता है, कैसे फैसले लेता है, इसे समझना मुश्किल था। इसमें उनकी मानसिक दृढ़ता, तुरंत फैसला लेने की कला और इस जिंदगी के भावनात्मक पक्ष को समझना भी शामिल था।”
निर्देशक नीरज पांडे की तारीफ करते हुए विकास ने कहा, “नीरज जीनियस हैं। उनके साथ काम करना सहज था, जिससे मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहा। हमने स्क्रीन पर उसी सच्चाई को पेश करने के लिए कड़ी मेहनत की और कर रहे हैं। इस भूमिका के लिए पूरी समर्पण की जरूरत थी और हमने अभिनय में वह दिया। मैं दर्शकों के प्यार के लिए आभारी हूं।”
‘स्पेशल ऑप्स 2’ में विकास के साथ केके मेनन, विनय पाठक, ताहिर राज भसीन, करण टैकर, सैयामी खेर और आरिफ जकारिया जैसे सितारे हैं। यह शो 11 जुलाई से स्ट्रीम होगा।
साल 2020 में रिलीज ‘स्पेशल ऑप्स’ एक्शन-जासूसी थ्रिलर है, जिसमें केके मेनन ‘हिम्मत सिंह’ के किरदार में थे। हिम्मत सिंह, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का मेंबर रहता है, जो पांच एजेंट्स की टीम बनाता है ताकि भारत में हुए आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को पकड़ा जाए।
विकास ने अभिनय से पहले मॉडलिंग किस्मत आजमाया था। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में कैडेट अमरदीप हुड्डा का किरदार निभाया था। इसके बाद वह साल 2013 में ‘मैं ना भूलूंगी’ में दिखे। इसके अलावा, विकास साल 2016 में आई ‘ये है आशिकी’, ‘गुलाम’, ‘झांसी की रानी’ और ‘लाल इश्क’ में नजर आए। विकास साल 2022 में ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन का भी हिस्सा बने थे। उन्होंने सलमान खान के शो में वाइल्ड कार्ड से एंट्री ली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story