मनोरंजन

विजय सेतुपति ने घटाया कई किलो वजन, तस्वीर देख नहीं होगा आंखों पर यकीं

Rounak Dey
14 Dec 2022 9:21 AM GMT
विजय सेतुपति ने घटाया कई किलो वजन, तस्वीर देख नहीं होगा आंखों पर यकीं
x
'वीएस (विजय सेतुपति) वापस स्मार्ट हो रहा है।' जबकि कई लोग एक्टर के इस मेकओवर को इंस्पिरेशन बता रहे हैं।
Vijay Sethupathi Transformation: विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के लीडिंग स्टार हैं। विजय सेतुपति ने मास्टर और विक्रम जैसी धांसू फिल्में कर हिंदी बेल्ट के लोगों का भी प्यार पा लिया है। दमदार एक्टिंग के चलते करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना चुके फिल्म स्टार विजय सेतुपति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक ताजा तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुपरस्टार विजय सेतुपति काफी स्लिम नजर आ रहे हैं। ये एक मिरर सेल्फी है। जिसे खुद सुपरस्टार विजय सेतुपति ने क्लिक की है। इस तस्वीर में विजय सेतुपति का स्लिम अवतार देख फैंस भी अवाक हो गए हैं। यही वजह है कि ये तस्वीर मिनटों में ही सोशल मीडिया पर छाने लगी है। विजय सेतुपति का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कई लोगों को हैरान कर दे रहा है। यहां देखें विजय सेतुपति की फोटो।
विजय सेतुपति ने घटाया कई किलो वजन
विजय सेतुपति की फोटो पर फैंस ने दिए ये कमेंट्स
एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) की दुनिया में विजय सेतुपति की इस तस्वीर ने खलबली मचा दी है। जिसके बाद विजय सेतुपति की इस तस्वीर को देख फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की इस तस्वीर पर एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या चेंजओवर है।' तो एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वीएस (विजय सेतुपति) वापस स्मार्ट हो रहा है।' जबकि कई लोग एक्टर के इस मेकओवर को इंस्पिरेशन बता रहे हैं।
Next Story