मनोरंजन

देर रात डिनर डेट पर स्पॉट हुए विजय देवरकोंडा- रश्मिका मंदाना, छुपते-छुपाते मिलने पहुंचे एक्टर

Triveni
27 March 2021 3:05 AM GMT
देर रात डिनर डेट पर स्पॉट हुए विजय देवरकोंडा- रश्मिका मंदाना, छुपते-छुपाते मिलने पहुंचे एक्टर
x
साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर मुंबई में बिजी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर मुंबई में बिजी है। दोनों ही अपने बिग बॉलीवुड डेब्यू के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। इस बीच साउथ के इन सितारों ने एक दूसरे से मिलने के लिए भी वक्त निकाल ही लिया। हाल ही में इस रयूमर्ड कपल को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट के वक्त स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। देखिए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ताजा तस्वीरें-


साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म लाइगर की शूटिंग की वजह से मुंबई में है। जहां बीते दिन वो मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए


विजय देवरकोंडा के साथ ही इस दौरान एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी इसी रेस्टोंरेंट में स्पॉट हुईं।साउथ फिल्म जगत के रयूमर्ड कपल हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

साउथ फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रयूमर्ड कपल हैं। इन दोनों ने एक साथ दो हिट फिल्में दी है। इसके बाद से ही इन दोनों सितारों के लिंकअप की रयूमर्स सामने आती रहती हैं।

रेस्टोरेंट पर पहुंचते वक्त एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना वहां मौजूद पापाराज्जी को पूरी तरह से इग्नोर करती दिखीं।

साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने भी इस दौरान मीडिया को बिल्कुल भाव नहीं दिया और वो रेस्टोरेंट के अंदर जाते हुए दिखाई दिए।


Next Story