मनोरंजन

रश्मिका मंदाना से शादी की अफवाहों पर विजय देवरकोंडा ने किया रिएक्ट

Soni
22 Feb 2022 7:40 AM GMT
रश्मिका मंदाना से शादी की अफवाहों पर विजय देवरकोंडा ने किया रिएक्ट
x

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों कथित तौर पर रिलेशनशिप में होने की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब यह खबर सामने आ रही है कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है। इन अफवाहों पर विजय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रिएक्ट किया है। विजय ने अफवाहों को लेकर अपने पोस्ट में लिखा, "हमेशा की तरह बकवास खबरें, क्या हमें इन खबरों से प्यार नहीं हो गया।" हाल ही में 25 साल की रश्मिका ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर अपने विचार बताए थे। रश्मिका ने कहा था कि उन्होंने वास्तव में अपनी शादी के बारे में अब तक नहीं सोचा है। लेकिन उन्हें लगता है कि पार्टनर ऐसा होना चाहिए, जिसके साथ कंफर्टेबल फील हो। रश्मिका और विजय ने 2 सुपरहिट फिल्मों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया था। इन दोनों फिल्मों में इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। तभी से दोनों के अफेयर और डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'मिशन मजनू' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आने वाली हैं।

Next Story