मनोरंजन

डैशिंग अंदाज में मुंबई पहुंचे विजय देवरकोंडा, एक्टर का दिखा एयरपोर्ट look

Triveni
24 March 2021 2:15 AM GMT
डैशिंग अंदाज में मुंबई पहुंचे विजय देवरकोंडा, एक्टर का दिखा एयरपोर्ट look
x
साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म लाइगर को लेकर सुर्खियों में है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी फिल्म लाइगर (Liger) को लेकर सुर्खियों में है। इसी वजह से 'अर्जुन रेड्डी' स्टार का हैदराबाद से लेकर मुंबई तक का दौरा काफी बढ़ गया है। बीते दिन ही विजय देवरकोंडा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। जहां एक्टर के किलर लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। विजय देवरकोंडा की एयरपोर्ट तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।


फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा के ड्रेसिंग सेंस पर इस वक्त हर किसी की नजर ठहर गई। लाइगर स्टार का एयरपोर्ट लुक एकदम कैजुअल था। जहां एक्टर ब्लू शर्ट और ब्लू शॉर्ट्स में नजर आएं। विजय देवरकोंडा को यहां मुंबई एयरपोर्ट पर देखते ही फैंस में खलबली मच गई। विजय देवरकोंडा की ये तस्वीरें खूब चर्चा में हैं।


बता दें कि विजय देवरकोंडा की इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है। इस फिल्म को दिल राजू और धर्मा प्रोडक्शन मिलकर को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।विजय देवरकोंडा इस फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। इसी के साथ वो पैन इंडिया स्टार बन जाएंगे। इस फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा हैटॉलीवुड स्टार विजय देवरकोंडा इस फिल्म में अनन्या पांडे के साथ नजर आने वाले हैं। इसी के साथ ये अनन्या पांडे की पहली साउथ फिल्म बनने वाली है।




Next Story