मनोरंजन

दर्शक ने अमिताभ बच्चन को बताया गलत, केबीसी में पूछे गए सवाल पर उठाया सवाल

jantaserishta.com
14 Sept 2021 12:13 PM IST
दर्शक ने अमिताभ बच्चन को बताया गलत, केबीसी में पूछे गए सवाल पर उठाया सवाल
x

केबीसी 13 के एक सवाल पर एक दर्शक ने गलत होने का इल्जाम लगाया है. ऐसे में शो के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ बसु ने उन्हें जवाब दिया है. असल में सोमवार शाम के एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट दीप्ति तुपे से संसद से जुड़ा सवाल पूछा गया था. जो दर्शक के मुताबिक गलत था.

शो में दिखाया गया गलत सवाल?

सवाल था- आमतौर पर भारत की संसद के प्रत्येक बैठक की शुरुआत इनमें से किससे होती है? इसका जवाब था- प्रश्नकाल. हालांकि एक दर्शक ने सवाल का स्क्रीनशॉट लेकर ट्वीट किया, 'आज के एपिसोड में गलत सवाल और जवाब दिखाया गया है. मैंने टीवी पर कई बार फॉलो किया है. लोक सभा का सेशन शून्यकाल में शुरू होता है और राज्य सभा का प्रश्नकाल में. कृपया इस सवाल की जांच करें.' इसके जवाब में शो के प्रोड्यूसर ने लिखा, 'इसमें कोई गलती नहीं है. कृपया लोक सभा और राज्य सभा की हैंडबुक को आप खुद देख लीजिए. दोनों में ही अगर स्पीकर या चेयरपर्सन द्वारा कुछ और ना कहा गया हो तो सेशन की शुरुआत प्रश्नकाल से ही होती है और उसके बाद शून्यकाल होता है.'

यूजर ने सिद्धार्थ बसु को जवाब दिया कि उन्होंने दोबारा क्रॉस चेक किया है और उन्हें समझ आया है कि सवाल और जवाब सही में गलत ही थे. हालांकि इसके बाद सिद्धार्थ कुछ नहीं बोले. बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति अपने 13वें सीजन में है. शो को दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला में अपनी पहली करोड़पति मिल चुकी हैं और यह तेजी और सफलता से आगे बढ़ रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story