मनोरंजन
विद्युत जामवाल ने लेडी लव नंदिता को किया बर्थडे विश, देखें वीडियो
Rounak Dey
8 Jan 2022 12:10 PM GMT
x
जिसमें विद्युत जामवाल फेस-मैपिंग इस्तेमाल कर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
बॉलिवुड ऐक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ने अपनी लेडी लव नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) को बर्थडे विश किया है। इस खास मौके पर उन्होंने एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। जिसमें विद्युत जामवाल फेस-मैपिंग इस्तेमाल कर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विद्युत जामवाल ने खुद को और नंदिता महतानी को जितेंद्र और बबिता के हिट गाने पर फेस-मैंपिग इस्तेमाल कर बर्थडे विश किया है। फैंस को ऐक्टर का ये अंदाज खूब पंसद आया है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो नंदिता।' हार्ट इमोजी भी बनाया है।
विद्युत जामवाल ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके और नंदिता महतानी के खूबसूरत पलों को कैद किया गया है। विद्युत जामवाल ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हैपी बर्थडे ऑलवेज नंदिता महतानी।' नंदिता महतानी के जन्मदिन पर तमाम सिलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।
बीते साल अक्टूबर में विद्युत जामवाल ने नंदिता महतानी को प्रपोज किया था। एक महीने बाद उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसकी घोषणा की और नंदिता महतानी के साथ तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ताजमहल के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं।
Next Story