मनोरंजन

Vidyut Jammwal ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैरतअंगेज स्टंट्स वीडियो...फैन्स बोले OMG

Subhi
5 Nov 2020 9:33 AM IST
Vidyut Jammwal ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैरतअंगेज स्टंट्स वीडियो...फैन्स बोले OMG
x
बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. 'कमांडो' फ्रेंचाइजी फिल्मों के एक्टर विद्युत ने अपनी फिटनेस और मार्शल आर्ट की वजह से बॉलीवुड में खास जगह बनाई है. उन्होंने हाल ही में एक हैरतअंगेज स्टंट्स वाला वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आश्चर्यचकित करने वाले शारीरिक करतब करते हुए नजर आए. उनके ये हैरतअंगेज कारनामे देखकर लोग दंग हैं, जो भी ये वीडियो देख रहा है, वह विद्युत की तारीफ करते नहीं थक रहा है. फिटनेस, लोगों के मनोरंजन और उन्हें प्रेरित करते हुए विद्युत जामवाल ने हैरतअंगेज स्टंट्स वाला वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहा है.

विद्युत जामवाल ने जो स्टंट्स वाला वीडियो शेयर किया है, उसे देखकर आप भी दंग हो जाएंगे. बियर बॉटल पुश अप्स, चक्रासन, पानी पर चलना, अपने हाथ की तेज गति से कई मोमबत्तियों को बुझाना, चलती हुई एस्केलेटर पर पुश अप करना, तीन बॉटल्स के ढक्कन को एक ही झटके में अपने पैरों से खोलना, अपनी मुट्ठी में एक अंडे को दबाते हुए ईंटों को हाथ से तोड़ना, यह सब विद्युत एक वीडियो में करते नजर आ रहे हैं.

Next Story