मनोरंजन

विद्युत जामवाल ने खतरे में डाली अपनी जान! फैन ने हाथ चुम जाहिर की खुशी

Rounak Dey
2 July 2022 11:29 AM IST
विद्युत जामवाल ने खतरे में डाली अपनी जान! फैन ने हाथ चुम जाहिर की खुशी
x
यह फिल्म 8 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

बाॅलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल बी-टाउन के बड़े एक्शन हीरो हैं। अपने शानदार एक्शन को लेकर वो हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। विद्युत की खास बात और है कि वह जितने जबरदस्त एक्टर हैं, उतने ही बेहतरीन वह इंसान भी हैं। वह अपने फैंस से बेहद प्यार करते हैं और उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। बीते दिनों जहां विद्युत अपनी फीमेल फैन को राइड पर लेकर गए थे। वहीं अब एक्टर ने अपने फैन से मिलने के लिए कुछ ऐसा किया कि जो कोई सोच भी नहीं सकता।




विद्युत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विद्युत एक बिल्डिंग की बालकनी में खड़े होकर उन्हें अपने फैन से बात कर रहे हैं। विद्युत अपने इस फैन से पूछते हैं- 'आपने मेरी फिल्मों में एक्शन में क्या-क्या देखा?'


शख्स ने जवाब दिया-'सब, जो कुछ भी आप करते हो।' विद्युत कहते हैं- 'आपके जितना स्टंट नहीं करता, तो तैयार हो फोटो के लिए।' इसके बाद एक्टर बिल्डिंग की बालकनी से अंडर कंस्ट्रक्शन वाले इलाके में लोहे की रॉड से होते हुए अपने फैन के पास जाते हैं।


विद्युत अपने इस फैन से पूछते हैं- 'आपने मेरी फिल्मों में एक्शन में क्या-क्या देखा?' जवाब में शख्स ने जवाब दिया- 'सब, जो कुछ भी आप करते हो।' विद्युत कहते हैं- 'आपके जितना स्टंट नहीं करता, तो तैयार हो फोटो के लिए।' इसके बाद एक्टर बिल्डिंग की बालकनी से अंडर कंस्ट्रक्शन वाले इलाके में लोहे की रॉड से होते हुए अपने फैन के पास जाते हैं।



विद्युत के इस वीडियो को देखकर एक्टर की बहुत तारीफ हो रही है। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि उनके जैसा बड़ा दिल वाला एक्टर कोई नहीं है। तो कोई कह रहा है कि विद्युत ही असली हीरो हैं।


वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्युत फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरिक्षा में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 8 जुलाई को रिलीज होने वाली है।


Next Story