मनोरंजन
विद्या बालन का मैरून साड़ी में दिखा देशी LOOK, कीमत से फैंस के उड़े होश
Shubhra Nandy
15 Feb 2021 6:36 AM IST

x
विद्या बालन ने मैरून साड़ी में अपनी तस्वीरों की एक सीरीज सोशल मीडिया पर शेयर की है.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | विद्या बालन ने मैरून साड़ी में अपनी तस्वीरों की एक सीरीज सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के फैंस के साथ शेयर की है. इन तस्वीरों में विद्या एक नए तरह के हेयरस्टाइल में नजर आ रही हैं. देसी अवतार में विद्या बहुत ही सुंदर लग रही हैं. इस साड़ी के साथ विद्या ने प्लंगिंग नेकलाइन ब्लाउज पहना जिसमें पीछे बटन लगे थे.
विद्या ने अपने लुक को एक्सेसराइज करने के लिए सोने की अंगूठी और सोने की बालियां पहनीं. उन्होंने अपनी आंखों को स्मोकी रखा और मस्करा लगाया जबकि अपने गालों पर ब्लश लगाया. इसके साथ ही न्यूड लिप्सटिक और बहुत सारा हाईलाइटर लगाया. इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में विद्या ने लिखा, 'आज एक वर्चुअल इवेंट की तैयारी में'.
हमें यकीन है कि विद्या की ये साड़ी आपको जरूर पसंद आई होगी और इस साड़ी को आप जरूर अपने वार्डरोब में रखाना चाहती होंगी. लेकिन आपको ये भी बता दें कि, विद्या की इस साड़ी की कीमत 34, 500 रुपये है. अगर आपको भी इस साड़ी को खरीदना है तो आपको इतनी कीमत चुकानी होगी.
अगर विद्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार बायोपिक 'शकुंतला देवी' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ सान्या मल्होत्रा, अमित साध और जूशु सेनगुप्ता भी नजर आए थे. इसके अलावा विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म 'नटखट' ऑस्कर 2021 की रेस में शामिल हुई है.
रॉनी स्क्रूवाला और विद्या बालन के जरिए निर्मित और शान व्यास के जरिए निर्देशित 'नटखट' 33 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म है, जो ये बताती है कि घर वो है जहां हम उन मूल्यों को सीखते हैं, जो हमें आकार देते हैं और जो हमें बनाते हैं. ये एक ऐसी कहानी है जहां एक मां यानी विद्या बालन का ध्यान अपने स्कूल जाने वाले बेटे सोनू (सानिका पटेल) पर जाता है, जो अपने परिवार के पुरुषों की ही तरह दूसरे लिंग के प्रति दुराचार और अपमान की भावना रखता है.
Next Story





