मनोरंजन
VIDEO: जरीन खान ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे टाइट्स में वर्कआउट करते आई नजर...एक्ट्रेस को इस अंदाज में देख कहेंगे- WOW
Shubhra Nandy
14 Dec 2020 5:42 PM IST

x
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. जरीन खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं है कि लेकिन इन दिनों वह सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं और अकसर वीडियो और फोटो के जरिए फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में जरीन खान (Zareen Khan) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह जिम में जमकर वर्कआउट कर रही हैं. इस वीडियो पर जरीन के फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. जरीन ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा- 'इस सप्ताह को मुंहतोड़ जवाब'. वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे टाइट्स में नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बना ली. जरीन खान को अपनी डेब्यू फिल्म में ही सलमान खान के अपॉजिट काम करने का मौका मिला. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन जरीन खान ने पहले ही फिल्म के बाद अपनी अच्छी खास फैन फॉलोइंग बना ली है.
बता दें कि जरीन खान (Zareen Khan) 'वीर (2010)' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू की थीं. इसके अलावा जरीन खान हॉरर फिल्म '1921' में भी दिखीं थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का झंडा नहीं गाड़ सकी. यही नहीं, 2017 में आई उनकी 'अकसर 2' को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. बॉलीवुड के साथ-साथ जरीन खान ने तेलुगू और पंजाबी सिनेमा में भी हाथ आजमाया है. आखिरी बार एक्ट्रेस गिप्पी ग्रेवाल के साथ पंजाबी फिल्म 'डाका' में नजर आई थीं.
Next Story





