मनोरंजन

VIDEO: जब बाल-बाल बचे शाहरुख खान, इस एक्ट्रेस ने बचाई जिंदगी, एक्टर बोले- कर्जदार हूं

jantaserishta.com
19 Dec 2021 10:42 AM IST
VIDEO: जब बाल-बाल बचे शाहरुख खान, इस एक्ट्रेस ने बचाई जिंदगी, एक्टर बोले- कर्जदार हूं
x

नई दिल्ली: काजोल और शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस खूब प्यार देते आए हैं. दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे फिल्म के बाद से ही दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है. फिल्म से शाहरुख का सिगनेचर स्टेप आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. हर ओकेजन में शाहरुख हो और उनसे बाहें फैंलाने वाला स्टेप न कराया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता. इसीलिए फ‍िल्म दिलवाले में जब इस सीन को दोहराया गया था.

इस सीन को शूट करते वक्त कुछ ऐसा हुआ कि शाहरुख की जान पर बन आई थी लेकिन काजोल ने ऐसा होने नहीं दिया. आपको याद होगा फिल्म में गेरुआ नाम का एक गाना है. इस गाने की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. जिसमें काजोल शाहरुख को बचाती नजर आ रही हैं.
गाने को कई खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया था, उनमें से एक गुफा में झरने के पीछे की जगह भी थी. इस गाने की मेकिंग वीडियो में, काजोल ने बताया कि कैसे गाने की रिहर्सल के दौरान शाहरुख चट्टान से गिरने वाले होते हैं. लेकिन उन्हें गिरने से काजोल ने बचा किया.
मेकिंग वीडियो में शाहरुख काजोल का धन्यवाद करते हैं और कहते हैं "मैं अपनी जिंदगी का कर्जदार हूं, मेरी ये जिंदगी अब तुम्हारे नाम हो चुकी है. शाहरुख खान और काजोल की दोस्ती सालों से बरकरार है. जिस तरह से काजोल ने शाहरुख की जान बचाई उन्होंने अपनी दोस्ती का सबूत दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story