मनोरंजन

VIDEO: जब दर्द से छटपटाने लगी नोरा फतेही, चल तक नहीं पा रही थी, हुआ था ये...

jantaserishta.com
11 Feb 2021 5:25 PM IST
VIDEO: जब दर्द से छटपटाने लगी नोरा फतेही, चल तक नहीं पा रही थी, हुआ था ये...
x
फाइल फोटो 

बॉलीवुड में 'डांसिंग क्वीन' के नाम से फेमस नोरा फतेही(Nora Fatehi) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. बॉलीवुड में बेहद कम समय मे नोरा ने अच्छी खासी पॉपुलैरिटी गेन की है. हालांकि, आज नोरा जहां हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें भारी संघर्षो का सामना करना पड़ा था. नोरा के ऐसे ही एक स्ट्रगल का किस्सा आज हम आपसे शेयर करने वाले हैं.

यह पूरा वाकया फिल्म 'मरजांवा' से जुड़ा हुआ है. इस फिल्म में नोरा के ऊपर एक सॉन्ग 'प्यार दो प्यार लो' फिल्माया जा रहा था. ख़बरों की मानें तो इस सॉन्ग से पहले नोरा को ज़बरदस्त मसल्स पेन हुआ था. नौबत यहां तक आ गई थी कि नोरा से ठीक से चलते भी नहीं बन रहा था लेकिन फिर भी उन्होंने पैर में बैंडेज बांधकर डांस की रिहर्सल की थी.
बताते हैं कि इस सॉन्ग के शूट के समय नोरा को हील्स पहनाए गए थे और इतने ऊंचे हील्स पहनकर डांस करने से नोरा के पैरों से खून तक बहने लगा था. इस दौरान दर्द के मारे नोरा छटपटा रहीं थीं लेकिन उन्होंने फिर भी यह शूटिंग पूरी की और नतीजा सबके सामने है. नोरा पर फिल्माए गए इस सॉन्ग को अब तक 23 करोड़ से अधिक बार देखा का चुका है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story