मनोरंजन

Video: जब 35 साल पहले मुंबई की सड़कों पर उतरा था पूरा बॉलीवुड, संजय दत्त से हेमा मालिनी तक की थी ये मांग

Deepa Sahu
14 April 2021 1:55 PM GMT
Video: जब 35 साल पहले मुंबई की सड़कों पर उतरा था पूरा बॉलीवुड, संजय दत्त से हेमा मालिनी तक की थी ये मांग
x
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को लेकर अक्सर कहा जाता है वो सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने से बचते हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत तो कई बार इस वजह से नाम लेते हुए इस पर इंडस्ट्री के लोगों पर हमला बोल चुकी हैं। वहीं आज हम आपको ऐसी ऐतिहासिक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके चलते बॉलीवुड के कई स्टार्स एक साथ प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये वाकया है 1986 के दौरान का जब अनुल कपूर और राज कपूर जैसे सितारों को एक साथ प्रोटेस्ट में शामिल होते देखा गया था।

1986 का अक्टूबर महीना
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कि 1986 के अक्टूबर महीने में, फिल्म इंडस्ट्री एकजुट होकर प्रोटेस्ट करती दिखाई दी थी। ये प्रदर्शन सरकार द्वारा फिल्मों के टिकट पर लगाए गए भारी टैक्स के खिलाफ था। फिल्म इंडस्ट्री 10 अक्टूबर को हड़ताल पर चली गई थी। उनकी मांग थी कि महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में फिल्मों की टिकट पर 177% स्टेट सर्ज में राहत दी जाए।
इसके अलावा ये मांग भी उठी थी कि फिल्म प्रोडक्शन पर लगाया जाने वाला 4% स्टेट सेल्स टैक्स भी हटाया जाए। इस हड़ताल के दौरान सैंकड़ों प्रोड्यूसर्स ने अपनी फिल्मों से जुड़े काम रोक दिए थे और पूरी इंडस्ट्री एक साथ आ गई थी।


35 साल पुराना विंटेज वीडियो
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 21 अक्टूबर को इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एकता देखने को मिली जब बॉलीवुड के बड़े स्टार्स मुंबई की गलियों में हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए। इस प्रोटेस्ट से जुड़ा 35 साल पुराने शो एक विंटेज वीडियो भी है जिसमें, दिलिप कुमार, राज कपूर, विनोद खन्ना, सुनील दत्त, संजय दत्त, धर्मेंद्र, अनिल कपूर, राकेश रोशन, स्मिता पाटिल, हेमा मालिन और कई अन्य सेलेब्स भी एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
6 घंटों तक चली थी बातचीत
बताया जाता है कि इस प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद ही महाराष्ट्र के उस वक्त मुख्यमंत्री एसबी चव्हाण ने अमिताभ बच्चन और सुनील दत्त के साथ 6 घंटों तक बातचीत की थी। उस वक्त ये दोनों एक्टर्स संसद के सदस्य थे। इस बातचीत में समझौता हो गया था।
Next Story