मनोरंजन

VIDEO: फिल्म को हिट करने क्या-क्या करते है स्टार्स, पढ़े ऐसा ही किस्सा नोरा फतेही का...

jantaserishta.com
16 Feb 2021 7:03 PM IST
VIDEO: फिल्म को हिट करने क्या-क्या करते है स्टार्स, पढ़े ऐसा ही किस्सा नोरा फतेही का...
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही आज घर-घर में जाना पहचाना नाम हैं. बेहद कम समय में नोरा ने इंडस्ट्री में जो सक्सेस अचीव की है उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत का बड़ा रोल है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको नोरा से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं, जिसे पढ़ आप को भी अहसास होगा कि फिल्म को हिट बनाने के लिए स्टार्स कितनी मेहनत करते हैं.

यह बात, साल 2018 में आई फिल्म 'सत्यमेव जयते' की है. इस फिल्म नें नोरा ने दिलबर-दिलबर सॉन्ग पर डांस किया था. यह गाना ऐसा हिट हुआ कि आज भी कई शादियों और पार्टियों में आप इसे सुन सकते हैं. इस गाने की मेकिंग के दौरान नोरा इतनी नर्वस थीं कि वह बिना कुछ खाए-पिए घंटों इसकी शूटिंग करती रहीं थीं.
दिल-दिलबर सॉन्ग का पहला यानी ओरिजिनल वर्जन 1993 में आई फिल्म 'सिर्फ तुम' में सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था. वहीं, इस गाने के रीमिक्स वर्जन पर परफॉर्म करने का मौक़ा डांसिंग क्वीन नोरा को मिला था. इस गाने के बिहाइंड द सीन वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे नोरा को सेट्स पर गाने की शूटिंग के दौरान रेत उड़ने से प्रॉब्लम हो रही थी.
बहरहाल, यह गाना जब रिलीज हुआ तो ना सिर्फ लोगों के सिर चढ़कर बोला बल्कि इसने नोरा की भी किस्मत पलटकर रख दी थी. बताते चलें कि यूट्यूब पर ही इस गाने को अब तक 9 करोड़ (988 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story