मनोरंजन
VIDEO: विक्की कौशल स्टारर 'सरदार उधम' का टीजर लॉन्च कर दिया
Shiddhant Shriwas
27 Sept 2021 4:06 PM IST

x
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सरदार उधम’ (Sardar Udham) एक महान स्वतंत्रता सेनानी की अनकही कहानी है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सरदार उधम' (Sardar Udham) एक महान स्वतंत्रता सेनानी की अनकही कहानी है, जिसका टीजर (Sardar Udham teaser) आज रिलीज किया जा चुका है. इस फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है, जबकि किनो वर्क्स के साथ मिलकर राइजिंग सन फिल्म्स ने इस अमेजन ओरिजिनल मूवी को प्रॉड्यूस किया है.
अमेजन प्राइम वीडियो ने एक जबरदस्त रोमांचक कहानी अमेजन ओरिजिनल मूवी विक्की कौशल स्टारर 'सरदार उधम' का टीजर लॉन्च कर दिया. शूजीत सरकार ने इस अमेजन ओरिजिनल मूवी का निर्देशन किया है, जबकि रॉनी लाहिरी और शील कुमार इसके निर्माता हैं. फिल्म दशहरे के दौरान 16 अक्टूबर, 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है.
टीजर की शुरुआत नायक द्वारा एक दस्तावेज पर गौर करने के साथ होती है. पासपोर्ट के ढेर पर फोकस शिफ्ट होता है, सभी में अलग-अलग नाम नजर आते हैं- उदे सिंह, फ्रैंक ब्राजील, शेर सिंह… और फिर उधम सिंह'. आखिरी में सरदार उधम सिंह का किरदार निभाने वाले विक्की कौशल की तस्वीर को जूम करते हुए टीजर वीडियो कई उपनामों वाले इस देशभक्त की रोचक और मनोरंजक कहानी के लिए टोन सेट करता है, जिसकी जिंदगी का एक ही मिशन है भारत के सबसे भीषण नरसंहार का बदला लेना.
महान भारतीय क्रांतिकारी, सरदार उधम सिंह की कहानी को तारीखवार बयां करते हुए यह फिल्म ब्रिटिश साम्राज्य को हिला देने वाली एक घटना (जलियांवाला बाग हत्याकांड, 1919) में अपने देशवासियों की मौत का प्रतिशोध लेने के लिए उनके असीम साहस को बयां करती है.
Next Story





