मनोरंजन
Video: सामने आया सॉन्ग 'कामिनी' का टीजर, सपना चौधरी के देसी लुक पर फिदा हुए फैंस
Rounak Dey
18 July 2022 10:31 AM GMT
x
हालांकि वीडियो में उनकी आवाज को म्यूट किया गया है। फैंस को बेसब्री से सपना के इस सॉन्ग का इंतजार है।
डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हरियाणा से निकल कर सपना चौधरी आज नेशनल स्टार बन चुकी हैं। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में देसी स्टार ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है।
सपना चौधरी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में नए गाने कामिनी (Kaamini) का टीजर वीडियो शेयर किया है। जल्द ही देसी स्टार फैंस के बीच नया सॉन्ग लेकर आ रही हैं। सपना के इस लेटेस्ट हरियाणवी सॉन्ग का टाइटल है 'कामिनी'। एक्ट्रेस ने यह वीडियो शेयर करते हुए फैंस से पूछा है कि 'डांस सॉन्ग या रोमांटिक सॉन्ग '? सपना के इस सवाल के बाद फैंस जमकर जवाब दे रहे हैं।
चंद सेकेंड के इस टीजर वीडियो में सपना किसी को इशारे के साथ कुछ समझाती हुई नजर आ रही हैं, हालांकि वीडियो में उनकी आवाज को म्यूट किया गया है। फैंस को बेसब्री से सपना के इस सॉन्ग का इंतजार है।
Next Story