मनोरंजन

VIDEO: दीपिका कक्कड़ को गिरने से शख्स ने बचाया, मैडम ने उसी को दिखा दीं आंखें!

Rounak Dey
25 Nov 2022 6:05 AM
VIDEO: दीपिका कक्कड़ को गिरने से शख्स ने बचाया, मैडम ने उसी को दिखा दीं आंखें!
x
अब दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भलाई का जमाना नहीं रहा लाइन इन दिनों टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पर एकदम फिट बैठ रही हैं क्योंकि उन्होंने काम ही कुछ ऐसा किया है। दरअसल, दीपिका हाल ही में दादा साहब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड्स में शामिल हुई थीं।
एक्ट्रेस ब्लैक सूट में खूबसूरत दिख रही थीं। जब दीपिका इवेंट से वापस लौटने लगीं तो उनके साथ ये हादसा हो गया। उनके पैर लड़खड़ा गए और वो बस गिरने ही वाली थीं।

एक्ट्रेस को गिरता देख उनके पास खड़े शख्स ने उन्हें पकड़ लिया और गिरने से बचा लिया।
उस शख्स को थैंक्यू कहने की बजाए दीपिका उसे आंख दिखाने लगीं। अब दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Next Story