मनोरंजन
VIDEO: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नये 'दयाबेन'-'जेठालाल' ने मचाई धूम...आपने देखा क्या!
Shubhra Nandy
12 Dec 2020 11:49 AM IST

x
टीवी जगत का सबसे मशहूर फैमिली कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 12 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है
जनता से रिश्ता वेबडेसक| टीवी जगत का सबसे मशहूर फैमिली कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 12 सालों से दर्शकों का मनोरंजन (Entertainment) करता आ रहा है. शो का हर किरदार की अपनी एक अलग पहचान है. जेठालाल, दयाबेन और बबीता जी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. पिछले काफी समय शो से दयाबेन नदारद हैं, लेकिन अगर आप तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन हैं तो खबर आपके लिए है. इन दिनों नए जेठालाल-दयाबेन चर्चा का विषय बना हुआ है.
आप अगर ये सोच रहे हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल, दयाबेन की नई एंट्री हुई है तो आप गलत सोच रहे हैं. दरअसल, टिकटॉक स्टार रोनित अश्रा का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें वह इन कलाकारों की नकल करते दिख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस रोनित के इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं. शो के बारे में बात करें तो दयाबेन यानी दिशा वकानी के लिए कहा जा रहा था कि इस साल निश्चित रूप से वापसी करेंगी. लेकिन शो में उऩकी वापसी को लेकर अभी कोई संकेत नहीं मिला है.
आपको बता दें कि सब टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा याहू की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों और टीवी शो की वार्षिक लिस्ट में पहले स्थान पर रहा. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने बिग बॉस और मिर्जापुर जैसे शो को भी पछाड़ दिया है.
शो 'तारक मेहता का चश्मा' के हाल ही में तीन हजार एपिसोड पूरे हुए हैं. शो इस साल अपने 12 साल पूरे किए हैं. शो की पॉपुलैरिटी की खास वजह इसके कैरेक्टर और समकालीन मुद्दे हैं, जो आम आदमी से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं. यहां के लोग गोकुलधाम को मिनी इंडिया कहते हैं क्योंकि यहां हर धर्म और क्षेत्र के लोग हैं, यहां मराठी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, तमिल, हिंदी भाषी क्षेत्रों के साथ एक साथ मिलकर रहते हैं.
Next Story





