मनोरंजन
VIDEO: सुरभि चंदना ने रेड ट्रांसपेरेंट साड़ी पहन किया ऐसा डांस, फैंस हुए घायल
Shubhra Nandy
23 Jan 2021 12:44 PM IST

x
टीवी का सबसे पॉपुलर शो नागिन 5 एक्ट्रेस सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी का सबसे पॉपुलर शो नागिन 5 (Naagin 5) एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सुरभि चंदना 'भीगी भीगी रातों में (Bheegi Bheegi Raaton Mein Song)' गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई है.
इस वीडियो में सुरभि काफी खूबसूरत लग रही हैं. टीवी की इच्छाधारी नागिन सुरभि (Surbhi Chandna Video) के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 35 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बता दें कि टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने जी टीवी के शो 'कुबूल है' में हया के किरदार से लोकप्रियता हासिल की थी. जिसके बाद वह स्टार के कई पॉपुलर शो जैसे 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय' और 'संजीवनी' में भी नजर आईं. यही नहीं, 'संजीवनी' में उनके ईशानी अरोड़ा के किरदार को भी खूब पसंद किया गया था.
Next Story





