मनोरंजन

VIDEO: इस सॉन्ग पर जमकर थिरकी सुनीता बेबी, लोग रह गए दंग

Triveni
25 Dec 2020 6:12 PM IST
VIDEO: इस सॉन्ग पर जमकर थिरकी सुनीता बेबी, लोग रह गए दंग
x
हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी इन दिनों यूट्यूब पर छाई हुई हैं। सुनीता बेबी की बढ़ती हुई पॉपुलैरिटी को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वो सपना चौधरी को टक्कर देने लगी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी इन दिनों यूट्यूब पर छाई हुई हैं। सुनीता बेबी की बढ़ती हुई पॉपुलैरिटी को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वो सपना चौधरी को टक्कर देने लगी हैं। सुनीता बेबी की दिलकश अदाओं का जादू फैंस पर बखूबी चलता है तभी तो स्टेज पर सुनीता को थिरकते देख नोटों की बारिश होने लगती है।


सुनीता बेबी के डांस वीडियो इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। इसी कड़ी में 'बापू तेरा लाडला' गाने पर भी बेबी का डांस काफी पसंद किया जा रहा है। सुनीता बेबी को थिरकता देख वहां मौजूद हर किसी को झूमते देखा जा सकता है।
बापू तेरा लाडला गाने पर सुनीता बेबी को स्टेज पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। इस दौरान बेबी ने हरे और गोल्डन रंग का सूट पहन रखा है। सुनीता का डांस इतना दमदार है कि वहां बैठे लोग भी झूमते नजर आ रहे हैं।
इस बेहतरीन म्यूजिक वीडियो को रंगारंग म्यूजिक चैनल ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। सुनीता की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अबतक इस गाने को 11 लाख 22 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


Next Story