मनोरंजन

VIDEO: सोनू सूद ने क्रिसमस पर फैन को दिया सरप्राइज, खुद पकाया खाना

Rounak Dey
26 Dec 2020 3:34 PM IST
VIDEO: सोनू सूद ने क्रिसमस पर फैन को दिया सरप्राइज, खुद पकाया खाना
x
एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों की वजह से लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं।

एक्टर सोनू सूद अपने नेक कामों की वजह से लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं।लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। फैंस उनसे मिलने के लिए बेताब रहते हैं। क्रिसमस पर एक्टर ने फैन को बहुत अच्छा सरप्राइज दिया। सोनू हैदराबाद में फैन के फूड स्टॉल पर पहुंच गए। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।




एक्टर के इस फैन अनिल ने अपने फूड स्टॉल का नाम 'लक्ष्मी सोनू सूद फास्ट फूड सेंटर' रखा है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि सोनू को देखकर फैन अनिल उनके पैरों में गिर गए। एक्टर स्टॉल पर कुकिंग करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने एक्टर को फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सोनू ने फाइड राईस और मंचूरियन का भी मजा लिया।
बता दें सोनू अभी तक लाखों लोगों की जिंदगी में खुशियां भर चुके हैं। इसलिए लोग उन्हें बहुत प्यार और इज्जत देते हैं। लोगों ने सोनू को अपना भगवान मान लिया है।
काम की बात करें तो सोनू बहुत जल्द फिल्म पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सोनू के अलावा अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त भी नजर आएंगे।


Next Story