मनोरंजन

VIDEO: शहनाज गिल का हेड मसाज करते दिखे सिद्धार्थ शुक्ला, Valentine's Day पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Rounak Dey
14 Feb 2021 3:33 PM IST
VIDEO: शहनाज गिल का हेड मसाज करते दिखे सिद्धार्थ शुक्ला, Valentines Day पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो
x
'बिग बॉस' 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।

'बिग बॉस' 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनके चाहने वालेइस जोड़ी को सिडनाज नाम से पुकारते हैं। भले ही 'बिग बॉस' का सीजन 14 चल रहा हो लेकिन आज भी सीजन 13 की सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी चर्चा में रहती है।

हाल ही में इस जोड़ी ने वेलेंटाइन डे पर बेहद ही खास वीडियो शेयर किया। वैसे तो सिद्धार्थ और शहनाज इस वीडियो में ब्रैंड को प्रमोट कर रहे हैं पर उनके फैंस के लिए ये वेलेंटाइन डे पर खास सप्राइज है।



वीडियो में सिद्धार्थ शहनाज का हेड मसाज करते दिख रहे हैं। इसके साथ साथ ही वो वीडियो में ये भी कहते हैं- 'दोस्ती का अच्छा फायदा उठा रही है। अभी इसको मजा दिखाता हूं।' सिद्धार्थ आगे कहते हैं- शहनाज तूने कभी सोचा है तू बूढ़ी होकर कैसे लगेगी। वहीं वीडियो में कुछ देर बाद शहनाज भी सिद्धार्थ की चंपी करती दिखती हैं। सिडनाज के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो 'बिग बॉस' 13 के बाद ये सिद्धार्थ और शहनाज कई म्यूजिक वीडियोज में एक साथ काम चुके हैं। हाल ही में दोनों के 'शोना शोना' और 'भूला दूंगा' साॅन्ग्स ने यूट्यूब 100 मिलियन व्यूज क्रॉस किए हैं।
दोनों जल्द ही बाॅलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल के म्यूजिक वीडियो में दिखेंगे। इसके अलावा सिद्धार्थ 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3' में नजर आएंगे। इस वेब सीरीज में उनके साथ सोनिया राठी हैं। वहीं शहनाज बादशाह के साथ एक साॅन्ग में नजर आएंगी।


Next Story