मनोरंजन
VIDEO: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को प्यार से देखने लगने लगे सिद्धार्थ चतुर्वेदी, फैन्स बोले...
Shubhra Nandy
5 Dec 2020 5:03 PM IST

x
दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ चतुर्वेदी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में खासा व्यस्त है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ चतुर्वेदी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में खासा व्यस्त है. Boat पर बैठकर शूटिंग पर जाते हुए दोनों की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती है. इस फिल्म के नाम का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इसमें दीपिका पादुकोण, सिद्धान्त चतुर्वेदी और अनन्या पांडे अहम रोल में है यह तय है. सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर शूट पर जाते हुए दीपिका पादुकोण के साथ फोटो भी शेयर की थी. अब हाल ही में दोनों की एक और वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.
इस वायरल हो रही वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसमें Boat पर दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ बैठे हुए है तभी सिद्धार्थ बड़े ही प्यार से दीपिका को देखने लगते हैं. जिस तरह से सिद्धार्थ, दीपिका को देखते हैं उसे देखकर फैंस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- सिद्धार्थ को दीपिका से प्यार हो गया है. वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा सिद्धार्थ दीपिका को पसंद करने लगा है.
इस वायरल हो रहे है वीडियो में दीपिका पादुकोण के लुक की जितनी भी तारीफ की जाए कम है. सिद्धार्थ और दीपिका दोनों ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहन रखा है. बता दें कि दीपिका पादुकोण की आखिरी रिलीज फिल्म 'छपाक' थी. इन दिनों वह जोर-शोर से शकुन बत्रा की अगली फिल्म शूटिंग पूरी कर रही हैं. इसके बाद कहा जा रहा है कि वह शाहरुख खान के साथ 'पठान' में नजर आएंगी. वहीं रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' तैयार पड़ी है तो उन्होंने रणवीर सिंह के साथ 'सर्कस' की शूटिंग शुरू कर दी है.
Next Story





