मनोरंजन

VIDEO: शिल्पी राज का 'परदेसी बलमुआ ना अईले' रिलीज, दुबई के समंदर में लगाए ठुमके

Rounak Dey
4 Sep 2022 3:05 AM GMT
VIDEO: शिल्पी राज का परदेसी बलमुआ ना अईले रिलीज, दुबई के समंदर में लगाए ठुमके
x
इस गाने के अब तक (खबर लिखें जाने तक) डेढ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अभी भी व्यूज का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव के फैंस के लिए खुशखबरी आ रही है। उनका नया गाना 'परदेसी बलमुआ ना अईले' रिलीज हो चुका है। इस सॉन्ग वीडियो में मही श्रीवास्तव अपने परदेसी बलम की याद में दुबई के समंदर के बीच खड़ी एक वोट पर थिरकती हुई दिख रही हैं। साथ ही उनके इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।


शिल्पी राज की आवाज में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से दुबई स्पेशल सीरीज से नया सांग 'परदेसी बलमुआ ना अईले' जारी किया गया है। इस गाने में माही का रेड ग्राउन में कातिलाना अवतार के साथ अपने ग्लैमरस और देसी अंदाज से दर्शकों को घायल कर रही हैं।


यहां देखें सॉन्ग



इस सॉन्ग में माही वेस्टर्न और इंडियन दोनों ही ऑउटफिट कैरी है, जिसमें माही बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, बीच-बीच में ट्रेंडिंग क्वीन शिल्पी राज का गाने में परफॉर्म करना गाने में चार चांद लगा रहा है। गाने में दुबई की बेहतरीन लोकेशन का उपयोग किया गया है।


जहां गाने में माही अपने परदेसी बालम के आने की राह देख रही हैं। जब वो नहीं आता है तो माही अपने मदमस्त अदाओं के साथ थरकती हुई नजर आती हैं। दुबई की यॉट के ऊपर गाती है कि माथे पा टिका लागनी जुड़ा कजरवा सजायनी हम तो पहन लेवी नौबर की छागल के पियवो को करदेवो पागल डोली अचके दागा करलाई हम तो सोलह सिंगारवा सजाउली रही परदेसी बालम ना अईले।

सॉन्ग को मिले लाखों व्यूज

शिल्पी राज के इस गाने को सोनू सरगम आरा ने लिखा और आर्या शर्मा ने म्यूजिक दिया है। जबकि इस गाने को शिल्पी राज ने अपनी प्यारी आवाज में गाया है। इस गाने को गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने के अब तक (खबर लिखें जाने तक) डेढ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अभी भी व्यूज का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।


Next Story