बाथटब में न्यूड होकर शैंपेन के साथ VIDEO शेयर करना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया स्टार पर कार्रवाई की मांग, मचा कोहराम
![बाथटब में न्यूड होकर शैंपेन के साथ VIDEO शेयर करना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया स्टार पर कार्रवाई की मांग, मचा कोहराम बाथटब में न्यूड होकर शैंपेन के साथ VIDEO शेयर करना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया स्टार पर कार्रवाई की मांग, मचा कोहराम](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/01/24/920227-16.webp)
सऊदी अरब की सोशल मीडिया स्टार फौज अल-ओटाइबी को न्यूड होकर जश्न की तस्वीरे शेयर करने बाद विवाद गहराने लगा है। फौज अल-ओटाइबी ने अपने पति अहमद मौसा के साथ बाथटब में शैंपेन पीते हुए उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। जिसके बाद से सऊदी अरब के कट्टरपंथियों ने उनके खिलाफ मुहिम छेड़ दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, फौज अल-ओटाइबी सऊदी अरब की लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार हैं। वह अक्सर धार्मिक रूढ़िवादियों को भड़काने वाला पोस्ट शेयर करती रहती हैं। जिसके कारण विवाद पैदा होते हैं और इससे उनको प्रसिद्धि मिलती है। हाल में ही उनका स्नैपचैट अकाउंट को वेरिफाई किया गया था, जिसके बाद उन्होंने जश्न मनाते हुए ये तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।
उनके पोस्ट पर कई धार्मिक रूढ़िवादी यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। यूजर्स ने उन पर सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, बड़ी संख्या में यूजर्स उनकी गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि इस कारण से सऊदी की संस्कृति को नुकसान पहुंच सकता है।