
x
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार में से एक है
Nirahua-Amrapali Dubey Romance Video: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार में से एक है। निरहुआ और आम्रपाली (Amrapali Dubey) के गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। दोनों के गाने रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं। ऐसे में निरहुआ आम्रपाली दुबे का हिट भोजपुरी गाना 'तिरिया के भिरिया राहा' (Tiriya Ke Bhiriya Raha) इस समय यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना फिल्म 'Nirahua Satal Rahe' का है। इस गाने में हमेशा की तरह दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने में दोनों जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखिये वीडियो
आपको बता दें कि इस गाने को दिनेश लाल यादव और कल्पना ने गाया है। जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत ओम झा ने दिया है। इस गाने को अब तक 12,170,735 से अधिक बार देखा जा चुका है।

Rani Sahu
Next Story