मनोरंजन

VIDEO: 'घुंघरू ' गाने पर नाचीं सपना चौधरी, डांसर के घाघरा लुक पर लट्टू हुए दीवाने

Gulabi
23 April 2021 3:36 PM GMT
VIDEO: घुंघरू  गाने पर नाचीं सपना चौधरी, डांसर के घाघरा लुक पर लट्टू हुए दीवाने
x
सपना चौधरी का डांस

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी हमेशा अपनी डांस वीडियो की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। वह अक्सर अपनी डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर कहर बरपाती रहती हैं। इसी बीच सपना ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह लाल घाघरा पहन कर डांस करते हुए दिख रही हैं।


इस वीडियो को शेयर करते हुए ने सपना चौधरी कैप्शन में अपने फैंस को गाना '' घुंघरू '' की सफलता के लिए थैंक्स कहा है। इस अलावा उन्होंने अपने फैंस से इस गाने पर सबसे शानदार डांस वीडियो बनाने की रिक्वेस्ट की है। बता दें कि हाल ही में सपना का '' घुंघरू '' रिलीज हुआ है।

फैंस बोले मोटी हो गई हो सपना


वैसै सपना के इस डांस को देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। एक तरफ जहां फैंस फ्लॉवर,हर्ट और फायर इमोजी बनाकर एक्ट्रेस के डांस को पसंद कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।


एक यूजर्स ने कॉमेंट करते हुए उनकी वीडियो पोस्ट पर लिखा है कि सपना आपका वजह काफी बढ़ गया है कम करिए अपना वेट। इसके साथ उसने लॉफिंग इमोजी भी शेयर किया है। एक और यूजर्स ने लिखा है कि कमर पतली किधर है। एक और यूजर ने लिखा अब पतली कमर कहां रह गया है मोटकी।
सपना का देसी अवतार

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती भी नजर आती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है। उनकी इस लेटेस्ट वीडियो को भी उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में सपना देसी अवतार दिख रही हैं। लोगों को खूब भा रहा है।
Next Story