मनोरंजन
VIDEO: सपना चौधरी ने किया स्टेजतोड़ डांस, जमकर हुई नोटों की बारिश
Shubhra Nandy
27 Dec 2020 1:16 PM IST

x
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पहचान किसी बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं है। जब वह मंच पर पहुंचती हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की पहचान किसी बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं है। जब वह मंच पर पहुंचती हैं तो उनके चाहने वाले आपा खो बैठते हैं। कोरोना काल में भी सपना चौधरी के गाने यूट्यूब सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहे थे।
सपना चौधरी का एक और गाना इन दिनों यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में सपना 'जीभ से चाटी' गाने पर थिरकती नज़र आ रही हैं। सपना के डांस मूव्स हर किसी को उनका दीवाना बना रहा है।
देखते-देखते सपना चौधरी के डांस का यह वीडियो यू-ट्यूब पर छा गया। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इसकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सपना चौधरी के डांस वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है।
इस गाने में सपना चौधरी की अदाएं भी कमाल की हैं। हरियाणवी गाने के इस वीडियो को फैंस बार-बार देख रहे हैं। गाने में सपना चौधरी पीले और लाल रंग के सूट में बिजलियां गिरा रही हैं।
Next Story





