मनोरंजन

VIDEO : समर सिंह का होली धमाका, 'डलले बाटे गुंगा' गाना हुआ रिलीज

Rani Sahu
3 Feb 2022 4:23 PM GMT
VIDEO : समर सिंह का होली धमाका, डलले बाटे गुंगा गाना हुआ रिलीज
x
भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के स्टार कलाकार समर सिंह (Samar Singh) के गानों का फैंस को खूब इंतजार रहता है

मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के स्टार कलाकार समर सिंह (Samar Singh) के गानों का फैंस को खूब इंतजार रहता है। जो भी गाने समर सिंह गाते हैं वो फैंस को भा जाते हैं। ऐसे में होली के लिए भी उनका एक धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम है 'डलले बाटे गुंगा' ( Dalale Baate Gunga) जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिलता दिखाई दे रहा है।

क्योंकि ये गाना होली के लिए खास तौर पर बनाया गया है तो, गाने का वीडियो भी बिल्कुल उसी अंदाज में बनाया गया है। वीडियो में होली की हुड़दंग देखने को मिल रहा है। समर सिंह अपनी हिरोइन के साथ रंग खेलते हुए झूमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें, कि इस जबरदस्त गाने को गाया है समर सिंह (Samar Singh) और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने। गाने के बोल लिखे हैं प्रभु विषुणपुरी ने और म्यूजिक एडीआर आनंद का है। आप भी देखिये ये इस जबरदस्त गाने को यहां-



Next Story