मनोरंजन

VIDEO: Ritesh Pandey का होली गाना 'रंग मरचाई लेखा लागे' ने मचाया बवाल

Rani Sahu
2 Feb 2022 10:35 PM IST
VIDEO: Ritesh Pandey का होली गाना रंग मरचाई लेखा लागे ने मचाया बवाल
x
भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का क्रेज दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का क्रेज दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। एक्टर के गाने हों या फिर उनकी दमदार एक्टिंग। फैंस दिलो जान से उनपर अपना प्यार लुटाते हैं। पिछले दिनों भी रितेश ने कई सुपरहिट गाने लॉन्च किए जो काफी समय तक ट्रेंड करता रहा । अब एक फिर रितेश का हालिया रिलीज सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

गाने का नाम है 'रंग मरचाई लेखा लागे' (Rang Marchai Lekha Lage)। इस गाने को खास होली के लिए रिलीज किया गया है, जिसमें रितेशा पांडे के साथ एक्ट्रेस डिंपल सिंह बवाल मचा रही हैं। वीडियो में जीजा साली के बीच की केमिस्ट्री दिखाई गई है, जो होली पर अपनी साली साहिबा को सता रहे हैं। इस गाने ने आने के साथ ही गर्दा उड़ाना शुरू कर दिया है। वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।
गाने में आवाज रितेश पांडे और शिल्पी राज ने दिया है। बोल मंजी मीत ने लिखे हैं। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। 'रंग मरचाई लेखा लागे' गाने को अबतक 24 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।


Next Story