मनोरंजन

VIDEO: इस फीमेल फैन के साथ रणवीर सिंह ने की 'पावरी', सोशल मीडिया पर छाया...

Neha Dani
24 Feb 2021 5:04 AM GMT
VIDEO: इस फीमेल फैन के साथ रणवीर सिंह ने की पावरी, सोशल मीडिया पर छाया...
x
रणवीर सिंह से पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी 'पावरी हो रही है

Ranveer Singh Joins The 'Pawri Ho Rahi Hai' Trend With A Fan: सोशल मीडिया पर इन दिनों चारों ओर 'पावरी हो रही है'। दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के बाद अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी इस ट्रेंड को फॉलो करते नजर आए हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों 'पावरी हो रही है' नाम से एक ट्रेंड चला हुआ है, जिसका खुमार बॉलीवुड सेलेब्स के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। अब इसी कड़ी में बॉलीवुड के सिंबा यानी की रणवीर सिंह भी शामिल हो गए हैं, जिन्हें एक वीडियो में अपनी एक फैन के साथ गाजर के हलवे की पार्टी करते देखा जा रहा है। वीडियो में वह एक बॉक्स और एक चम्मच पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद वह कहते हैं, 'ये हम हैं, ये हमारा गाजर का हलवा है, और हमारी पावरी हो री है'। रणवीर सिंह के इतना बोलते ही एक और लड़की उन्हें ज्वाइन कर लेती है। हालांकि लड़की ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया होता है।


रणवीर सिंह से पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी 'पावरी हो रही है' ट्रेंड को फॉलो करते हुए उनके फैंस द्वारा बनाए गए उनकी बचपन की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया था। तस्वीर पर लिखा था, 'ये हम हैं, ये हमारा घोड़ा है, और ये हमारी पावरी हो रही है।' दीपिका कि इस तस्वीर ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
वहीं अब रणवीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के बीच छा गया है। वैसे भी रणवीर अपने अतरंगी आउटफिट्स को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही रणवीर सिंह कपिल देव की बायोपिक '83' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रुमी की भूमिका में दिखाई देंगे। कबीर सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Next Story