VIDEO: 'रामायण' की सीता बना रही फिल्म, रानू मंडल को मिला ये काम

रातोरात मशहूर हुईं रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हें नया प्रोजेक्ट मिला है। वो रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की फिल्म में गाना गाएंगी। दीपिका ने खुद सोशल मीडिया खुद इसकी जानकारी दी है।
बता दें कि दीपिका चिखलिया फिल्म सरोजनी में काम करेंगी, जो एक बायोपिक है। वो इसमें सरोजनी नायडू का रोल निभाएंगी। उनकी इसी मूवी में रानू मंडल गाने गाएंगी।
दीपिका ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी मूवी.. सरोजनी.. धीरज मिश्रा द्वारा लिए गए गाने रानू मंडल गा रही हैं।" वहीं, वीडियो में रानू मंडल भी यही बात बोल रही हैं। उन्होंने आखिरी में कहा, "मुझे उम्मीद है कि वही प्यार और सम्मान मिलेगा, जो आप लोग मुझे देते आए हैं।"
दीपिका एक बार फिर से एक प्रमुख भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह पहली बार है जब सरोजिनी नायडू के जीवन पर एक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक महत्वपूर्ण नायिका थीं।
गौरतलब है कि रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर गाना गाती थीं। उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो लता मंगेशकर का गाना 'प्यार का नगमा' गा रही थीं। उनकी आवाज के सभी कायल हो गए थे। इसके बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया था।
My movie ....Sarojini ...written by Dhiraj Mishra songs to be sung by ranu Mandal @DhirajM61408582 pic.twitter.com/a6TpbrfT7G
— Dipika Chikhlia Topiwala (@ChikhliaDipika) November 10, 2020
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





