मनोरंजन

VIDEO: भाई राजीव कपूर के निधन के बाद ग़म में डूबे रणधीर कपूर, हॉस्पिटल के बाहर दूसरों का सहारा लेकर बढ़ाते दिखे कदम

Neha Dani
9 Feb 2021 11:17 AM GMT
VIDEO: भाई राजीव कपूर के निधन के बाद ग़म में डूबे रणधीर कपूर, हॉस्पिटल के बाहर दूसरों का सहारा लेकर बढ़ाते दिखे कदम
x
रणधीर इस वक्त पूरी तरह से ग़म में डूबे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रणधीर इस वक्त पूरी तरह से ग़म में डूबे हैं। हॉस्पिटल से बाहर निकलते समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया है, जिसमें रणधीर कपूर दूसरों का सहारा लेकर चलते दिख रहे हैं। चेहरे पर मास्क लगा है, लेकिन उनकी उदासी साफ दिख रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक हॉस्पिटल लेकर गए थे। खबर है कि हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु को कन्फर्म करते हुए कहा, 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए।'
इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग सोशल मीडिया पर परिवार के सहानुभूति और ऐक्टर के लिए शोक जता रहे हैं। जैसे-जैसे उनके निधन की खबर सबको मिल रही है, लोग उनके घर पर पहुंचने लगे हैं।


Next Story