मनोरंजन

VIDEO: पवन सिंह का 'कटनी ना होई ए बलम' गाना रिलीज, एक्टर के डांस से यूट्यूब पर मचा गदर

Gulabi
17 April 2021 4:33 PM GMT
VIDEO: पवन सिंह का कटनी ना होई ए बलम गाना रिलीज, एक्टर के डांस से यूट्यूब पर मचा गदर
x
पवन सिंह का 'कटनी ना होई ए बलम' गाना रिलीज

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचाते हैं। हाल ही में सिंगर,एक्टर का नया गाना 'कटनी ना होई ए बलम' (Katni Na Hoi Ae Balam) रिलीज हुआ है। जो कि रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर गदर मचाता नजर आ रहा है। पवन सिंह ने अपना लेटेस्ट गाना किसान भाइयों और बहनों को समर्पित किया है।

इस चैती गीत 'कटनी ना होई ए बलम' को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स विक्की विशाल का है और इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन रवि पांडे ने किया है।

गाने में एक किसान और उसकी नई नवेली दुल्हन के बीच की बातचीत दिखाई गई है। खेतों में फसल पक जाने पर किसान पवन सिंह की शादी होती है। ऐसे में उन्हें कटाई करनी होती है और वो अपनी पत्नी को भी ऐसा करने को कहते हैं।
पवन सिंह के हालिया रिलीज हुए गाने 'कटनी ना होई ए बलम' को अबतक 10 लाख 71 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही इसे 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
Next Story